आगरा। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित आगरा जोड़ो यात्रा का आज शुभारंभ हुआ। यात्रा एक माह तक शहर के 100 वार्डों का दौरा करेगी।
पहले दिन यात्रा महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्याय लक्ष्मीनारायण सिंह के निवास स्थान शाहगंज स्थित विष्णु कॉलोनी का भ्रमण कर वार्ड की जन समस्याओं को जाना और भाजपा द्वारा जनता से किये गए झूठे वायदों की भी जनता के बीच पोल खोली। यात्रा के पश्चात् सोनू गोस्वामी को वार्ड 6 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया की यात्रा के दौरान इलाके की हालत बहुत ही खराब मिली। सीवर उफान मार रहे थे। सड़कों की हालत खस्ता थी। कूड़े के ढेर लगे हुए थे। लेकिन नगर निगम के अधिकारी बड़े – बड़े दावे करते हैं। वार्ड नंबर 6 के मोहल्ले में कदम-कदम पर गड्ढे हैं। क्षेत्रीय जनता ने कांग्रेसियों को बताया कि एक-एक सप्ताह तक कूड़े का उठान नहीं होता है। न ही सीवर की सफाई होती है। फिर भी नगर निगम हज़ारों रुपये का सीवर और पानी के टैक्स का बिल भेज रहा है।
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि जल्द ही यात्रा के दौरान मिल रही जन समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग करेंगे। यात्रा में मुख्य रूप से लक्ष्मीनारायण सिंह, डॉ. मधुरिमा शर्मा, हबीब कुरैशी, गीता सिंह, दीपक शर्मा, रत्ना शर्मा, लता कुमारी, याकूब शेख, सचिन चौधरी, अतुल यादव, अहमद हसन, मुकेश शर्मा, बशीर रॉकी, कपिल गौतम, अनुज शिवहरे, सचिन गुप्ता, महेंद्र सिंह तिलक, बुरहान शमशी, रमेश पहलवान, अमी चंद जाटव, मोमिन अख्तर, सीएम पाराशर, सुभाष उपाध्याय, अतुल यादव, अभय सिंह, मुकेश शर्मा, अनिल कुमार, आशाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026