लखनऊ। मौसम का तेवर दिसंबर आते ही बदलना शुरू हो गया है। कई के जिलों में तापमान गिरावट हुई है। तापमान में गिरावट से सुबह और शाम के अलावा दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो 5 दिसंबर के बाद कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। फेंगल तूफान से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिससे तापमान में कमी होगी। वहीं उत्तर प्रदेश में 7 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग लखनऊ केंद्र ने अगले छह दिन तक के लिए मौसम की अपडेट जारी की है। इसके मुताबिक 2 दिसंबर से लेकर 7 दिसंबर तक यूपी में मौसम शुष्क करने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। वहीं कल रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15.58 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज न्यूनतम 16.28 डिग्री तापमान रहेगा। कानपुर की बात करें तो सोमवार को न्यूनमत 15.77 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27.12 डिग्री तापमान रह सकता है।
बता दें कि दिसंबर महीने की शुरूआत के साथ गलन के साथ ठंड ने जोरदार वापसी की है। दिन में गुनगुनी धूप शरीर में सिहरन पैदा करती है तो रात में ओसों संग ठंडी हवाएं ठंड महसूस कराती हैं। नवंबर महीने में कभी ठंड तो कभी गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन अचानक मौसम में बदलाव होने से लोग उससे तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं। मौसमी बीमारियों से पीड़ितों से सरकारी और प्राइवेट अस्पताल पटे हुए हैं। कोल्ड डायरिया, सर्दी, खांसी, जुकाम, निमोनिया, अस्थमा रोगियों के लिए मौसम अभिशाप साबित हो रहा है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मिथिला की आस्था और राजस्थान का राजसी वैभव, आगरा में सजेगा 140 फीट ऊंचा भव्य जनक महल; सात शिखरों पर लहराएगा भगवा ध्वज - August 20, 2026
- पुण्यतिथि पर साहित्यिक गोष्ठी में गूंजे अटल जी के विचार, गीत और संस्मरण; नम हुईं आंखें - August 20, 2026
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 20, 2026