अयोध्या । अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर आप भी खूब उल्लासपूर्वक दीवाली मना सकेंगे। इस दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। बिजली निगम ने यूपी में रामभक्तों को यह तोहफा देने की तैयारी की है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शनिवार को होने वाली चेयरमैन की बैठक में इस पर मुहर लगने की उम्मीद है। अयोध्या जैसी व्यवस्था पूरे प्रदेश में भी लागू करने की उम्मीद है। शाम को घरों के बाहर रोशनी रहे इसके लिए सरकार पहले से तैयारी करने जा रही है।
आगामी 22 जनवरी को श्रीराम लला गर्भगृह में विराजमान होंगे। इसके लिए जिले के लोग काफी उत्साहित हैं। सभी ने घरों को दुल्हन की तरह सजाकर, तमाम रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाने की योजना बनाई है। बिजली कटौती की दशा में धनाढ्य लोगों ने तो जेनरेटर तक का इंतजाम कर लिया है। मध्यमवर्गीय लोगों की मंशा पर पानी न फिरे, इसके लिए बिजली निगम ने भी इंतजाम किए हैं। अब तक की योजना के अनुरूप जिले के लगभग 53 बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 17 जनवरी से ही निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह आपूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी कुछ दिन तक जारी रहने की उम्मीद है।
मकर संक्रांति पर भी 24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति
शासन ने मकर संक्रांति को प्रांतीयकृत मेला घोषित किया गया है। इसे देखते हुए आगामी 14 जनवरी को भी 24 घंटे तक जिले में बिजली आपूर्ति होगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों ने सभी बिजलीघरों को निर्देशित किया है। किसी तरह का मरम्मत कार्य अविलंब करके व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को भी कहा गया है।
प्राण प्रतिष्ठा के समय जिला बिजली कटौती मुक्त रहेगा
प्राण प्रतिष्ठा के समय जिला बिजली कटौती मुक्त रहेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश हैं। चेयरमैन के साथ बैठक करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा। -हरीश बंसल, मुख्य अभियंता, बिजली निगम
-एजेंसी
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026