चंडीगढ़। पंजाब के चंडीगढ़ में आज तड़के सेक्टर 26 स्थित दो नाइट क्लबों के पास धमाके हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात बाइकसवारों ने देसी बम फेंककर इन धमाकों को अंजाम दिया। घटनाएं करीब 2.30 से 2.45 बजे के बीच हुई है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
पुलिस घटना के पीछे के उद्देश्यों की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह किसी संगठित अपराध का हिस्सा है या फिर व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक जिस क्लब के पास धमाका हुआ है वो रैपर बादशाह से जुड़ा बताया जा रहा है। घटनास्थल के वीडियो में क्लब की खिड़कियों को टूटे हुए देखा जा सकता है। इस धमाके के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस और बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा। सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों ने भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और विस्फोटक पदार्थों के सैंपल जुटाए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह हमला उगाही के इरादे से किया गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी हमले के मकसद को लेकर स्पष्ट बयान नहीं दिया है। जांच के तहत अन्य संभावित कारणों पर भी विचार किया जा रहा है।
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने की अपील की है। नाइट क्लबों के पास की सुरक्षा बढ़ाई गई है और क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ‘एक जिला, एक माफिया’ की जगह अब ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ का दौर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - August 30, 2026
- ‘परीक्षा नहीं युद्ध हो गया है’: भाजपा के संस्थापक सदस्य मुरली मनोहर जोशी का मोदी सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार - August 29, 2026
- देवरिया में बोले सीएम योगी- डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ - August 29, 2026