आगरा: थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र की एक फैक्ट्री में दहशत फैलाने का शरारती वीडियो वायरल होने पर पुलिस टीम सच्चाई पता करने में जुटी हुई है। चिकित्सकीय उपकरण निर्माण से जुड़ी फैक्ट्री के मालिक की शिकायत पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने सर्विलांस सेल को जांच सौंपी है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि इस शरारत के पीछे कोई कर्मचारी या उसका परिचित ही निकलेगा। बाहर वालों को फैक्ट्री में दहशत फैलाने का कोई लाभ नहीं है। यह भी पता कराया जा रहा है कि पिछले दिनों किसी कर्मचारी को नौकरी से तो नहीं निकाला गया था। सर्विलांस सेल पता कर रही है कि वीडियो किसने वायरल किया। सबसे पहले वीडियो किस ग्रुप पर आया। किसने डाला। उसके पास कहां से आया था। इसकी गहराई से जांच कराई जाएगी। यह पता लगाने के लिए कुछ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें बयान के लिए बुलाया गया है।
वायरल वीडियो में एक परछाई दिखाई गई। एक युवक को जख्मी दिखाया गया। उसे चुड़ैल का हमला बताया गया। वीडियो देख फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी घबरा गए। प्रबंधन ने उन्हें बताया कि यह किसी ने अफवाह फैलाई है। पुलिस उसका पता लगाएगी।
डीसीपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की शरारत की पूर्व में भी शिकायतें मिली हैं। कभी किसी हॉस्टल तो कभी किसी स्कूल में भूत-प्रेत होने की अफवाह फैलाई जा चुकी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026
- ताजमहल में मधुमक्खियों का तांडव: छत्ता टूटते ही पर्यटकों पर हमला, जान बचाने को मची भगदड़ - March 15, 2026