लखनऊ। यूपी के अधिकांश शहरों में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा और ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंडी हवाओं ने पारा लुढ़का दिया है। मंगलवार की सुबह शहर से देहात तक कोहरा छाया रहा। ठंडी हवा चलने से लोगों के गरम कपड़े निकल आए। आगरा शहर में ही मौसम में बड़ा बदलाव आया है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी सुबह कोहरा रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
नवंबर में कड़ाके की ठंड
नवंबर में अभी तक अधिक सर्दी नहीं पड़ी है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान निरंतर सामान्य तापमान से अधिक बने हुए हैं। आगरा में रविवार रात से निरंतर ठंडी हवा चलने से मौसम में बदलाव आया। ठंड का अहसास होने के साथ लोगों के गरम कपड़े निकल आए। मंगलवार सुबह भी शहर में कोहरा छाया रहा।
सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमाान 2.7 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
यूपी में बदला मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर ठंडी हवा चलने से मौसम में परिवर्तन आया है। मंगलवार की सुबह कोहरा रहेगा। 20 से 22 नवंबर तक सुबह कोहरा रहेगा और दोपहर में धूप निकलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आगामी सप्ताह में एक डिग्री सेल्सियस तक ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
-साभार सहित
- अयोध्या: दिनभर हाउस अरेस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किए रामलला के दर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप - July 1, 2026
- Agra News: कुकथला में पनीर फैक्ट्री पर FSDA का छापा, 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर दूध मौके पर नष्ट - June 30, 2026
- Agra News: कैलाश मोड़ पर बनेगा भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, मंदिर निर्माण समिति ने बदली परियोजना की जगह - June 30, 2026