औरैया जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव हरनागरपुर के पास शनिवार एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खड़े गिट्टी लदे डंपर में पीछे से जा घुसी। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि उसमें सवार चालक समेत दो महिलाओं व एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी टीम व एरवाकटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शवों को आधे घंटे तक क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालने का प्रयास जारी रहा। जानकारी के अनुसार, आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार में मृत मिले चालक की जेब से पुलिस ने आधार कार्ड बरामद किया।
इसमें पते के तौर पर पीयूष यादव पुत्र शिव कुमार यादव फ्लैट नंबर 903 टॉवर सी-01 एलए रेसीडेंशिया के पास नोयडा सूरजपुर गौतमबुद्ध लिखा मिला। वहीं, चालक के बगल वाली सीट पर बैठी महिला का शव बुरी तरह से कार में फंसा रहा।
कार के पीछे बैठी महिला व एक चार वर्षीय बच्चे के शव को भी कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकले। एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर के बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल की। उसके नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा हुआ मिला। सूचना पर एम्बुलेंस भी पहुंच गई। मौके पर एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी इंचार्ज मनोहर सिंह व एरवाकटरा थाना प्रभारी संतप्रकाश पटेल पुलिस कर्मियों के साथ शव को बाहर निकालने व शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटे रहे।
-एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026