आगरा। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर को यूपी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने प्रदान किया। कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला मित्रा घोष भी मौजूद रहीं।
हरियाणा लोकभवन में आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और विकास यात्रा को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने यूपी की प्रस्तुति की सराहना की। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
“यह सम्मान उत्तर प्रदेश की संस्कृति और प्रगति को समर्पित”
सम्मान प्राप्त करने के बाद सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि राज्यों के बीच सहयोग, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि उन्हें मिला सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रगति को समर्पित है।
कार्यक्रम के बाद सांसद चाहर ने कहा कि चंडीगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होना उनके लिए गौरवपूर्ण अनुभव रहा। उन्होंने राज्यपाल असीम कुमार घोष और प्रथम महिला मित्रा घोष की उपस्थिति को कार्यक्रम के लिए विशेष बताया।
- सूरत शहर में ‘आइकॉनिक ग्लोरी अवार्ड्स 2026’ का आयोजन - September 17, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले सुभासपा की बड़ी मांग: ओमप्रकाश राजभर के लिए डिप्टी सीएम पद और 35-40 सीटों पर ठोक दिया दावा - September 17, 2026
- भगवान विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी का संबोधन; बोले— सृष्टि के शिल्पी और नए भारत के शिल्पी का एक ही दिन है पर्व - September 17, 2026