प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की शादी चार दिन पहले हुई थी। कल ही वह ससुराल से मायके आई थी।
मदाफरपुर बाजार की रहने वाली युवती ज्योति वर्मा (22) की शादी चार दिन पहले हुई थी। सोमवार को वह ससुराल से मायके आई थी। भोर में किसी काम से वह घर के बाहर निकली थी कि पहले से घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो खून से लथपथ युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवती को गोली मारने के बाद युवक ने कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। युवक की पहचान दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी उदयराज वर्मा (26) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घर वालों ने चार दिन पहले युवती की शादी दूसरे युवक से कर दी थी।
घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला युवक का शव
युवती को गोली मारने के बाद युवक ने करीब तीन सौ मीटर दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली। गोली उसकी पेट में लगी। मौके पर उसकी मौत हो गई। शव के पास तमंचा भी पड़ा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में खलबली मची हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
एसपी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। घटना को लेकर परिवार को लोग भी स्तब्ध हैं। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। युवक ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद भागकर खुद को भी गोली मार ली।
-साभार सहित
- संसद में काले कपड़ों में विपक्ष का हल्ला बोल: NEET पेपर लीक पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, सदन स्थगित - July 22, 2026
- जो लोग राम मंदिर चढ़ावा चोरी के घटनाक्रम से जरा भी विचलित नहीं होते, वे किसी भी बात से शर्मिंदा नहीं हो सकते, इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी चर्चा में - July 22, 2026
- ’जूता गायब, कपड़े अस्त-व्यस्त’, राहुल गांधी की तस्वीर ने खींचा ध्यान; छात्रों के मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने - July 22, 2026