आगरा: थाना सदर क्षेत्र के सोहल्ला में रहने वाले व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक करण सिंह कंपाउंडर था। आज सोमवार की एक ई-रिक्शा चालक उसका शव घर लेकर पहुंचा तो परिवार वालों को उसकी मौत की जानकारी हुई।
मृतक के परिवार के लोगों ने कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। करण की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मृतक करण सिंह सोहल्ला से रविवार शाम को लापता हो गया था। परिजनों का आरोप है कि शाहगंज के बारह बीघा इलाके में कुछ युवकों ने मारपीट करके करण को नाले में फेंक दिया था। कुछ युवकों ने करण को नाले से बाहर निकाल लिया था। जिसके बाद करण ने पास में लगे नल से कपड़ों पर लगी गंदगी साफ की, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले में रविवार शाम को सराय ख्वाजा चौकी पर मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन करण का कुछ भी पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब पौने आठ बजे एक ई-रिक्शा चालक करण का शव घर लेकर पहुंचा तो परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
- आगरा एमएलसी चुनाव: नामांकन के अंतिम दौर में मंडलायुक्त कार्यालय पर उमड़ी भीड़, तांगे और ई-रिक्शा पर सवार होकर पहुंचे प्रत्याशी - October 5, 2026
- आगरा में सनसनी: ट्रांस यमुना के कांशीराम आवास की झाड़ियों में मिली एक्सपायरी दवाओं की भारी खेप, औषधि विभाग और पुलिस जांच में जुटी - October 5, 2026
- आगरा में पति-पत्नी के विवाद के दौरान छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया धक्का देने का आरोप - October 5, 2026