श्री श्याम आस्था परिवार आगरा (खाटूधाम) कर श्रीश्याम तीज महोत्सव का आयोजन
पोशाक संग 151 निशान खाटू श्याम जी को किए गए अर्पित
श्रीश्याम अखाड़ा नाम से सजेगा कीर्तन दरबार,आएंगे विभिन्न शहरों से भजन गायक
आगरा। श्रीश्याम बाबा को समर्पित श्रीश्याम आस्था परिवार आगरा (खाटूधाम) द्वारा श्रीश्याम तीज महोत्सव के अंतर्गत आमंत्रण एवं निशान यात्रा निकाली गयी।
सैंकड़ों निशान लिए भक्त प्रथम पूज्य गणेश की सवारी एवं श्याम बाबा के डोले के साथ श्रीमनः कामेश्वर मंदिर,रावत पाड़ा से श्रीखाटू श्याम जी मंदिर जीवनी मंडी तक चले। आकर्षक पोशाक संग 150 निशान श्याम बाबा को अर्पित करने के साथ श्रीश्याम तीज महोत्सव का आमंत्रण दिया ।
अध्यक्ष राहुल बंसल और उपाध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि संस्था के 12 वें वार्षिकोत्सव पर श्याम बाबा का भव्य और दिव्य दरबार लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन पर 4 नवंबर को सजाया जाएगा।
कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री शुभम और उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि श्रीश्याम तीज महोत्सव में श्रीश्याम अखाड़ा दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा। भव्य दरबार में पुष्प एवं इत्र की वर्षा के मध्य मधुर संकीर्तन पर भक्त झूमेंगे।
मीडिया प्रभारी सुनील मित्तल और किरावली शाखा के सुप्रसिद्ध भजन गायक विपिन मित्तल ने बताया कि शीतल पांडे(दिल्ली), मनोज शर्मा (ग्वालियर), इशिता शर्मा (पलवल), अंजली द्विवेदी (बरेली), मारुति नंदन (बरेली), अंकित गोयल (दिल्ली) और शिवम वर्मा (कानपुर) अपने मधुर कंठ से भक्ति रस का प्रवाह करेंगे।
श्याम रसोई में हजारों भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। इससे पूर्व 3 नवंबर रविवार को सायं 5 बजे से श्याम नाम की मेहंदी फ्लैट नंबर 705, पुष्पांजलि अपार्टमेंट,प्रताप नगर में लगेगी। आयोजन की व्यवस्थाएं समस्त श्रीश्याम आस्था परिवार संभाल रहा है।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026