आगरा। रामबाग फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में फिरोजाबाद हाईवे पर शाहदरा फ्लाईओवर पर विगत रात्रि दो बाइकों भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार कई फीट उछलकर फ्लाई ओवर से नीचे गिर गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रात्रि करीब साढ़े नौ बजे दो बाइकों पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। एक बाइक पर तीन तो दूसरी पर दो युवक थे। लोगों ने बताया कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एक बाइक पर पीछे बैठा युवक कई फीट ऊंचा उछलकर करीब 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतकों की शिनाख्त के बाद उनके परिवार वोलों को सूचना दी गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक मृतक फिरोजाबाद का बताया गया है।
युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। दिवाली की रात हुए इस हादसे में दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में चीख पुकार मच गई।
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026