Hathras, Uttar Pradesh, India. पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज हाथरस स्थित मतपेटिका सुरक्षा से संबंधित स्ट्रॉन्ग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कल 15 अप्रैल को जनपद हाथरस के सभी मतदान केंद्रों पर सकुशल चुनाव सम्पन्न हुए थे। जिसके बाद सभी मतपेटिकाओ को समय से पर्याप्त पुलिस सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रुम में जमा कराया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान स्ट्रॉन्ग रुम की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में लगाये गये पुलिस बल को चेक किया गया तथा निर्देशित किया गया कि स्ट्रॉन्ग रुम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुये पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करे। सभी अधिकारियो के नम्बर अपने पास रखने हेतु अवगत कराय गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा व दशा के बारे में जानकारी ली गई। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बॉक्स एवं हार्डडिस्क का स्थिति की भी जानकारी लेते हुये वहाँ तैनात सुरक्षा कर्मियो को कड़ी नजर रखने के लिये निर्देशित किया गया। इसके बाद गार्द रूम को चेक किया गया। सुरक्षा में लगाए गए पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि मतपेटिका की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखे और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दे।
साथ ही स्ट्रॉन्ग रुम की सुरक्षा में ड्यूटी पर लगे अधिकारी और कर्मचारियों को कोविड-19 के समस्त नियमों का पालन करते हुए कोविड-19 से बचाव हेतु सैनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड, आदि का प्रयोग करते हुये पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने को निर्देशित किया।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026