उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक नंवबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। दिवाली 31 अक्टूबर को होने के कारण सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार की घोषणा से पहले इस दिन कार्यालय खुले हुए थे। आज सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है। सरकार का ये फैसला कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा जैसा है।
इससे पहले राज्य में 31 अक्टूबर की ही छुट्टी घोषित की गई थी लेकिन अब इसके साथ एक नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब प्रदेश में दो दिनों तक अवकाश रहेगा।
दरअसल, इस बार दिवाली यूपी सहित कई राज्यों में 31 अक्टूबर की शाम से 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी। जिसको लेकर योगी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को 1 नवंबर की छुट्टी दी गई है।
साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सुनील गावस्कर ने बदला 850 बच्चों का भविष्य: ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ मुहिम ने हृदय रोगों से जूझ रहे नन्हे नायकों को दिया नया जीवन - June 3, 2026
- गविष्ठि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानपुर देहात और औरैया में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ के मुद्दे पर लिया सामूहिक संकल्प - June 2, 2026
- ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत, कोर्ट में उठाए जांच पर सवाल - June 2, 2026