देश में इस समय दिवाली का उत्सव शुरू हो गया है, इस बार दीपोत्सव कल यानी 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। लेकिन, इस सप्ताह कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जो त्योहार का मजा किरकिरा कर सकता है। दरअसल, चक्रवात दाना का असर अभी कुछ राज्यों में है। ऐसे में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में मौसम साफ रहने का अनुमान है, जबकि आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के तटीय इलाकों मेंभारी वर्षा की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 और 31 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
कर्नाटक के आंतरिक क्षेत्रों में दो नवंबर तक गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। 3 नवंबर के बीच केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 30 और 31 अक्टूबर को गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटों में गिलगित-बाल्टिस्तान के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है।
साभार सहित
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय बोले- ‘कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा, टिन्नू यादव ने दिया धोखा’ - July 1, 2026
- यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का आगरा में भव्य स्वागत: योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘जनता तैयार है बदलाव के लिए’ - July 1, 2026
- 891 दिन, एक भी यात्रा नहीं… अमित शाह के अयोध्या न जाने पर केजरीवाल का सियासी प्रहार, बोले- सनातन का इस्तेमाल केवल सत्ता के लिए किया - July 1, 2026