नवागत पदाधिकरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामसुंदर पाराशर का किया जोरदार स्वागत
आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई आगरा की बैठक सोमवार को नागरी प्रचारिणी सभा भवन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामसुंदर पाराशर की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विष्णु सिकरवार को जिलाध्यक्ष चुना गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाकर ग्रामीण पत्रकारों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी ने कहा आज पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा संगठन अपना ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन है। इस बात से यह स्पष्ट होता है कि जिस लगन व मेहनत से आप काम करते है उसी का प्रतिफल है कि हम प्रदेश के बड़े संगठनों में एक है। संगठन की मजबूती का ही परिणाम है।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामसुंदर पाराशर ने कहा पत्रकारों का उत्पीड़न हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि हमारे सदस्यों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न किया जाता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन कार्यवाही करेगा हमारा संगठन अपने साथियों को न्याय दिलाने में सक्षम हमारा संगठन किसी का मोहताज नहीं है। शासन प्रशासन को हम भली भांति अवगत कराना चाहते हैं कि यदि हमारे सदस्य का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न किया जाता है तो उसको तुरंत न्याय मिलना चाहिए।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने कहा कि संगठन को मजबूत व गतिशील बनाना तथा ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण करना मेरी प्राथमिकता में शामिल है। पत्रकारों के मान सम्मान तथा स्वाभिमान के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। शीघ्र ही जनपद के अन्य तहसीलों में भ्रमण कर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने की तथा संचालन रामहेत शर्मा ने किया।
बैठक में राजेन्द्र शुक्ला, कमल बिहारी मुखिया, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेश जारोलिया, श्रीकांत पाराशर, जितेन्द्र राजपूत, ओमपाल सिंह लोधी, महावीर वर्मा, सचिन गोयल, प्रवेंद्र फौजदार, नीरज परिहार, आदि लोग मौजूद रहे।
- Agra News: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला, बचाने आई बहन को भी दौड़ाकर पीटा - November 21, 2026
- अछनेरा में शादी के भात के दौरान बवाल: लाइट बंद कर मामा-मामी पर हमला, 6 लोग घायल - November 21, 2026
- स्वर्ण जयंती वर्ष में लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल की बड़ी सौगात, 25 होनहार छात्राओं को प्रदान की साइकिलें - November 21, 2026