पिता हैं किसान, लोधी समाज को गर्व का अनुभव हो रहाः आनंद लोधी
Agra, Uttar Pradesh, India. लोधी समाज (Lodhi samaj) की प्रतिमा वर्मा ने Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) में 70वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन यूपी पुलिस (UP Police) में डीएसपी पद के लिए हुआ है। इससे पहले वे फतेहपुर जिले में बीडीओ के पद पर तैनात रही हैं। प्रतिमा वर्मा मूल रूप से अछनेरा, आगरा की रहने वाली हैं। उनके चयन से लोधी समाज खुशी से फूला नहीं समा रहा है। समाज के लोगों ने प्रतिमा वर्मा को सम्मानित किया।
पिता हैं किसान
प्रतिमा वर्मा एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मुन्नालाल वर्मा किसान हैं। माता सुषमा रानी गृहणी है। उनके बड़े भाई बैंक मैनेजर और छोटा भाई इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर है।
पूरे समाज को गर्वः आनंद लोधी
इस मौक पर अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द लोधी ने कहा कि प्रतिमा वर्मा के डीएसपी बनने पर पूरे समाज को गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने 70 वी रैंक हासिल की है। उनका सरल व्यक्तित्व सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने कार्य एवं व्यवहार से समाज में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान सूरजभान नेताजी, अनेक सिंह वर्मा, हरीओम लोधी, दीवान प्रधान, रघुवीर सिंह चौधरी, मदन लाल वर्मा, गजेंद्र सिंह लोधी, नीरज लोधी, भूप सिंह वर्मा, नेतराम मास्साब, प्रताप वर्मा, अरविंद लोधी आदि लोग रहे मौजूद थे।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026