बहराइच। जिले के महसी महाराजगंज कस्बे में पिछले दिनों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रामगोपाल मिश्रा नामक युवक को गोलियां मारकर उसकी जान लेने वाले मुख्य आरोपी सरफराज और उसके दोस्त तालिब की आज पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों को पैर में गोली लगी है।
पुलिस के अनुसार यह दोनों आरोपी महसी महाराजगंज की हिंसा के बाद से ही फरार थे। आज बॉर्डर पार कर नेपाल भागने का प्रयास करते समय पुलिस की टीम से उनकी मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ बहराइच से 30 किलोमीटर दूर नागपारा के बाईपास पर हुई। दोनों को गोली लगने के बाद पहले नानपारा की पीएचसी पर ले जाया गया, जहां से अब दोनों को बहराइच जिला अस्पताल में लाया जा रहा है।
इस मामले में दानिश समेत पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपी आज और गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
मुठभेड़ में घायल हुए सरफराज और तालिब के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सरफराज के नेपाल में रिश्तेदार हैं और उनकी वहां ज्वेलरी की दुकान भी है। महसी हिंसा के ज्यादातर आरोपी नेपाल भागने की फिराक में हैं इसलिए बहराइच नेपाल बॉर्डर पर पुलिस बहुत सजग है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026