आगरा: राज्यसभा सांसद और रक्षा मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति के सदस्य नवीन जैन का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। उनके शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं का जोश उमड़ता रहा। ढोल लेकर आए कार्यकर्ताओं ने 17 विशाल मालाएं और चांदी के मुकुट भी पहनाए।
माल्यार्पण, पटका, पगड़ी पहनाने की होड़ मच गई। अनेक कार्यकर्ता केक लेकर आए थे। बल्केश्वर मंडल की टीम के साथ पार्षद प्रदीप अग्रवाल एक थाल में मिल्क केक जमवाकर लाए जो मेवा से भरा हुआ था।
भाजपा के प्रदेश मंत्री और एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी, ब्रज क्षेत्र मंत्री राहुल चौधरी, ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष गौतम, महानगर महामंत्री यादवेन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलू पण्डित, पूर्व पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला, पार्षद गौरव शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मुनेन्द्र जादौन, महानगर मंत्री नवीन गौतम, महानगर कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजेश गोयल, प्रवीन जैन, अनिल सारस्वत, डॉ. राजीव जैन, राकेश जैन, रीनेश मित्तल, ओम प्रकाश सागर, डॉ. अशोक अग्रवाल, पार्षद शरद चौहान, पार्षद प्रवीना राजावत, वीरेंद्र राजपूत, मुरारीलाल गोयल, पूर्व पार्षद आशीष पाराशर, चौ. गौरव जैन, पूर्व पार्षद सुषमा जैन, नागेश पंडित, पूर्व पार्षद जगदीश पचौरी, अनिरुद्ध भदौरिया, एकता जैन, श्याम सलोने वशिष्ठ, संजीव चौबे,
सहदेव शर्मा, राजकुमार खंडेलवाल, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, रवि सारस्वत, देवेश अग्रवाल, इमरान कुरैशी, महेश निषाद, वीरेंद्र कनवर आदि भी बधाई देने पहुंचे। दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश जैन अध्यक्ष, सुनील जैन महामंत्री, मुकेश अग्रवाल नेचुरल, नेशनल चौम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, आरोही के अमित तिवारी ने भी स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत नवीन जैन ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार प्रकट किया।
जयपुर हाउस स्थित भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, विधायक विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश की मौजूदगी में सांसद नवीन जैन का क्षेत्रीय कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। फिरोजाबाद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी भारद्वाज, भूपेन्द्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता भी उपस्थित रहे।
- आगरा में चलती कार बनी आग का गोला: झरना नाले के पास मची अफरा-तफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान - September 30, 2026
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026