अमेठी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर टीचर समेत पूरे परिवार को गोली मार दी है. बदमाशों की गोली लगने से टीचर उनकी पत्नी और उनके दोनों बच्चों के मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें मे हड़कंप मच गया. स्थानीय पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे के मुख्य चौराहे पर किराए के मकान में शिक्षक सुनील कुमार (35) अपनी पत्नी, दो बच्चों के साथ रहते थे। सुनील कुमार पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक थे। बृहस्पतिवार की शाम कुछ असलहाधारी लोग उनके आवास पर पहुंचे। बदमाशों ने सुनील कुमार को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।
बचाव में पहुंची उनकी पत्नी व दो बच्चे भी गोली का शिकार हो गए। चारों लोगों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर एसपी अनूप कुमार सिंह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एएसपी हरेंद्र प्रताप का कहना है कि घटना हुई है। मौके की जांच की जा रही है।
-एजेंसी
- आगरा में 149वें श्री रामलीला महोत्सव का भक्तिमय आगाज: राजा दशरथ और राजा जनक परिवार का हुआ भव्य अभिनंदन - August 1, 2026
- ताजमहल मोमेंटो के सामने आरती को अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया ‘छपास रोग और दिखावा’, बोले- शिव मंदिरों में क्यों नहीं जाते ये नेता? - August 1, 2026
- पेपर लीक मामले में आंदोलनकारी छात्रों को गटर जेनरेशन बताने पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद दायर, 5 अगस्त को होगी सुनवाई - August 1, 2026