भादो मास की बड़ी एकादशी पर श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का ज्वार
भजन संध्या में अनूप गोयल के स्वरों पर झूमे भक्त, फूलों का श्रंगार देख आविभूत हुए भक्त
आगरा। स्वर्ण मुकुट और कुंडल से सुसज्जित श्याम बाबा की एक छवि निहारने के लिए परिवर्तिनी एकादशी पर आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। शनिवार को भादों मास की परिवर्तिनी एकादशी पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में विशेष दर्शन हुए।
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रंगार सेवा एवं विनीता टेकवाल की ओर से पोशाक सेवा की गयी थी। एकादशी पर विशेष मान्यता के चलते सुबह से रात 11 बजे तक भक्तों का रेला उमड़ता रहा। निशान चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। कोषाध्यक्ष विकास गोयल और विपिन बंसल ने बताया कि परिवर्तिनी एकादशी को पद्मा, वामन एकादशी या डोल ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है।
पुराणाें के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलने के समय प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं, इस अवधि में भक्तिभाव और विनय पूर्वक उनसे जो भी मांगा जाता है वो अवश्य प्रदान करते हैं। मंदिर परिसर में पूरे दिन निशान चढ़ाने के लिए भी भक्तों की उमड़ती रही। सायं अनूप गोयल के भजनों पर भक्त जमकर भक्तिभाव से विभाेर हो मंदिर में परिसर में झूमते नजर अए।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026