क्षेत्रीय पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के नेता आशीष पाराशर का कहना है कि गोविन्द गोप करोना संक्रमित थे।
Agra, Uttar Pradesh, India. प्रखर हिन्दूवादी नेता गोविन्द गोप का निधन हो गया। वे फ्रेंड्स कॉलोनी, शाहगंज, आगरा के रहने वाले थे। क्षेत्रीय पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के नेता आशीष पाराशर का कहना है कि गोविन्द गोप करोना संक्रमित थे। उनका इलाज भी चला लेकिन बचाया न सका।
राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक थे
गोविन्द गोप का जीवन हिन्दुत्व के लिए समर्पित रहा। वे बजरंग दल के महानगर संयोजक, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक होने के नाते हिन्दुत्व के लिए संघर्षरत रहे। आगरा में रामजन्मभूमि मुक्ति जनआंदोलन के नायक के रूप में उनकी पहचान थी। पार्षद आशीष पाराषर ने बताया कि उनके निधन से क्षेत्र में शोक है।