आगरा। यूपी सरकार की सख्ती के बाद भी खनन माफिया के हौसले बुलंद हो रहे है। खेरागढ़ में एक बार खनन माफिया ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बालू लदी ट्रेक्टर-ट्राली को रोकने पर माफिया ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने जब पीछा किया तो तमंचे से फायर कर दिया। गोली अजय नाम के सिपाही के लगी है।
उसका उपचार कराया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर दौड़ लगा दी। पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने घटना को चुनौती के रूप में लिया है। उनका कहना है कि वह खनन के कॉकस को तोड़ने के लिए कार्य करेंगे। माफिया ने पुलिस पर हमला करके चुनौती दी है
जानकारी के अनुसार घटना सुबह आठ बजे की है। खेरागढ़ कस्बे में समाधी रोड़ से बालू से भरी दो ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थीं। जानकारी पर इंस्पेक्टर खेरागढ़ देव करन सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों का पीछा कर लिया। इस पर खनन माफिया के गुर्गों ने कुछ आगे जाकर अपनी ट्रालियों को ट्रैक्टर से अलग कर दिया। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी को बीच में लेने के बाद उसमें टक्कर मारी। खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर तमंचे से कई फायर किये।
इस दौरान गोली सिपाही अजय के लग गई और माफिया और उनके गुर्गे वहां से भाग निकले। गोली लगने के बाद पुलिस को वहां से हटना पड़ा। पुलिस की गाड़ी को दौड़ाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। जानकारी होने पर कई थानों के फोर्स के अलावा पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। अब खनन माफिया और उनके गैंग पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
- भक्ति, देशभक्ति और संगीत का अनूठा संगम: आगरा में गूंजे शिव तांडव और बॉलीवुड के तराने, झूम उठे लोग - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026