लखनऊ। यदि रक्षक ही भक्षक बन जाए तो इंसान क्या करें? कहां जाए? किस पर विश्वास करें? एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से सामने आया है। जहां चलती एम्बुलेंस में महिला के साथ एम्बुलेंस चालक व उसके साथी ने महिला से रेप करने की कोशिश की गई? बता दें कि जिस एम्बुलेंस में महिला का पति बीमार जीवन की जंग लड़ रहा था और निजी एंबुलेंस चालक और उसका साथी चलती गाड़ी में महिला की आबरू लूटने की शर्मनाक हरकतें कर रहे थे।
इलाज के लिए पैसे कम पड़े, तो महिला ने पति को डिस्चार्ज कर देने को कहा
बता दें कि यूपी के सिद्धार्थनगर जिले की बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 28 अगस्त को अपने बीमार पति को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज के लिए पैसे कम पड़ जाने के कारण अगले दिन महिला ने डॉक्टर से अपनी परेशानी बताते हुए पति को डिस्चार्ज कर देने को कहा। इस पर अस्पताल वाले ने एक प्राइवेट एंबुलेंस का नंबर दिया। उसने उस नंबर पर बात किया। वही गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे एंबुलेंस से पति और 17 साल के भाई के साथ घर के लिए चल दी। लगभग 20 किलोमीटर चलने के बाद एंबुलेंस चालक ने एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकी और महिला से कहा कि रात का मामला है, रास्ते में पुलिस गाड़ी चेक करती है। तुम आगे बैठ जाओ, तो पुलिस गाड़ी नहीं रुकवाएगी।
विरोध किया तो दरिंदों ने पति का ऑक्सीजन मास्क निकाला
महिला ने बताया कि पहले तो उसने एम्बुलेंस की आगे की सीट पर बैठने मना कर दिया, लेकिन उसके कई बार कहने पर वह आगे बैठ गई। ड्राइवर ने उसके भाई को पीछे की सीट पर बैठा दिया। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर व उसके साथी ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के बार-बार मना किया। इसके बाद भी दरिंदे नहीं मान रहे थे। इस पर वह शोर मचाने लगी, लेकिन गाड़ी का शीशा बंद होने के कारण उसकी आवाज बाहर तक नहीं गई। हालांकि उसकी चीख सुनकर पीछे की सीट पर बैठे भाई को कुछ गलत होने का अहसास हुआ तो उसने भी शोर मचाना शुरू कर दिया।
करीब डेढ़ सौ किमी तक एंबुलेंस चालक और उसके साथी महिला से शर्मनाक हरकत करते रहे
करीब डेढ़ सौ किमी तक एंबुलेंस चालक और उसके साथी महिला से शर्मनाक हरकत करते रहे। रात करीब 11.30 बजे बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र में एंबुलेंस चालक ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद महिला के भाई को आगे की सीट पर बैठाकर अंदर लॉक कर दिया और महिला से बाहर दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। इसके बाद जब दरिंदे महिला के साथ दुष्कर्म नहीं कर पाते हैं तो महिला के पति का ऑक्सीजन मास्क निकाल देते हैं और उसे गाड़ी से उतार कर जमीन पर गिरा देते हैं। इसके बाद महिला से मारपीट करते हुए उसके गहने, नकदी व मोबाइल लेकर और भाई को भी गाड़ी से उतार कर फरार हो जाते हैं।
गोरखपुर पहुंचने से पहले ही महिला के पति ने तोड़ा दम
इसके बाद महिला के भाई ने डॉयल 112 और 108 पर फोन किया। कुछ ही देर में पुलिस और एम्बुलेंस दोनों पहुंच गए। इसके बाद महिला के पति की हालत गंभीर देखते हुए पहले उसे अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। पति को एंबुलेंस से तत्काल बस्ती जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर पहुंचने से पहले ही महिला के पति ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कही यह बात
महिला ने रविवार को बस्ती के छावनी थाने में तहरीर देने की कोशिश की लेकिन उसका कहना है कि पुलिस वालों ने मामला लखनऊ का होने का जिक्र करते हुए उसे लखनऊ में ही तहरीर देने को कहा। इस पर महिला ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में तहरीर दी।
गाजीपुर कोतवाली प्रभारी विकास राय का कहना है कि महिला के बताने के अनुसार मामला छावनी कोतवाली का है लेकिन महिला ने हमारी कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। अब ये देखने वाली बात है कि कब तक महिला और उसके पति को पुलिस प्रशासन इंसाफ दिया पाती है। या फिर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा।
साभार सहित
- मिथिला मगन भई, आज सिया का जनम भयो… आगरा जनकपुरी महोत्सव में मां जानकी के प्राकट्य पर गूंजेंगे बधाई गीत, महिला समिति की विशेष नृत्य प्रस्तुतियां - September 29, 2026
- पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh - September 29, 2026
- नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के दावों को नकारा, कहा- जनता के जनादेश को षड्यंत्र न कहें - September 29, 2026