आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर में से एक श्रद्धालु का मोबाइल चोरी हो गया. चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है. यह घटना 12 अगस्त की है लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है. इसकी शिकायत भी थाना मंटोला में दर्ज कराई गई है.
ये है मामला
शिकायतकर्ता रोनक अरोड़ा पुत्र गुरमीत सिंह अरेाड़ा निवासी पांडव नगर थाना शाहगंज ने थाना मंटोला में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि 12 अगस्त को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे. दर्शन करते समय उनका मोबाइल एप्पल 12 प्रो मैक्स गुम हो गया.
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
बाद में उन्होंने मंदिर के सीसीटीवी चेक किए और इसकी फुटेज निकाली तो एक ब्लैक शर्ट में घूम रहे युवक ने मौका पाते ही फोन चोरी कर लिया. शिकायतकर्ता का कहना है कि मोबाइल में उनका जरूरी डाटा भी है।
- यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान, ‘सपा सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को बनाएंगे शिक्षक और लागू करेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम’ - September 28, 2026
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026