आगरा: रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले यानी रविवार को दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। बहनों की आंखों के सामने भाई यमुना में डूब गया। बहने उसे बचाने के लिए चीखती चिल्लाती रही लेकिन जब तक देर हो चुकी थी। बहनों की आंखों के सामने भाई यमुना में डूब गया और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद बहनें बिलखकर यही कहती रहीं कि यमुना मैया ने राखी भी नहीं बांधने दी।
पूरा मामला बटेश्वर के पंचमुखी महादेव मंदिर का है। घाट पर फिरोजाबाद जिले के ब्रह्माबाद गांव निवासी अमन कुमार अपनी बहन नीतू और राखी के साथ यमुना स्नान और दर्शन-पूजन के लिए आया था। दर्शन से पहले वह यमुना स्नान करने के लिये गया और तेज बहाव में बह गया। आंखों के सामने भाई के डूब जाने से रो-रोकर बहनों की हालत खराब हो गई।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे युवक को बचाने का प्रयास किया और उसे बाहर निकाल कर अस्पताल भी ले गए लेकिन जब तक उसने दम तोड़ दिया था। अस्पताल में भाई का शव देख बिलखतीं नीतू और राखी ने बताया कि अमन नदी में नहाने के लिए सीढ़ियां उतर रहा था। दोनों उसे मना करतीं रह गईं। पलक झपकते ही यमुना ने उसे लील लिया। रक्षा बंधन पर उसकी कलाई पर राखी भी नहीं बांधने दी। नीतू की इसी साल शादी हुई है। उसने भाई के लिए स्पेशल राखी खरीदी थी।
किसान धर्मेद्र सिंह के दो बेटे बड़ा अमन कुमार, छोटा देवेश और तीन बेटियां नीतू, राखी और स्वार्थी हैं। दोनों बहनों ने बताया कि अमन बटेश्वर में स्नान और दर्शन के लिए उन्हें जिद कर लाया था। एक दिन पहले ही दिल्ली से घर पर रक्षा बंधन मनाने आया था। जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा, पिता के अलावा मां सरला भी सुधबुध खो बैठीं। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
-साभार सहित
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026