Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच ने अपने हार्ट मिशन के अंतर्गत साढ़े तीन साल के बच्चे की हार्ट सर्जरी कराई है। एस्कॉर्ट फोर्टिस हार्ट हॉस्पिटल दिल्ली में डॉ. नीरज अवस्थी ने जटिल हार्ट सर्जरी करके बच्चे को नया जीवन दिया है।
खतैना, लोहामंडी निवासी सोमदत्त के तीन वर्षीय पुत्र हेयांश हृदय की समस्या के साथ पैदा हुआ है। जब सांस फूलना, अधिक पसीना आना, दिल की धड़कन अचानक ही बढ़ जाना, वजन न बढना जैसी सस्याएं दिखीं तो चिकित्सक को दिखाया। हार्ट सर्जरी की सलाह दी गई। सोमदत्त की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि हार्ट सर्जरी का खर्च उठा सके। किसी से जानकारी मिलने पर सोमदत्त ने आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन से संपर्क साधा। इसके बाद हार्ट सर्जरी कराई गई। इस नेक काम में दिव्या फाउंडेशन के श्री छावड़ा और इंदु वाही ने भी आर्थिक सहयोग किया।
आगरा विकास मंच के डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कत्याल, ध्रुव जैन, विजय सेठिया आदि ने हेयांश के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026