कन्नौज। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सपा नेता के मैरिज हॉल को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। सपा नेता ने नगर पालिका की सड़क पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया था। नोटिस जारी करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने यह कार्यवाही की है।
शहर के मौहल्ला बालापीर निवासी कैश खां समाजवादी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष हैं। मंगलवार सुबह एसडीएम रामकेश, नगर पालिका के ईओ शुभेद मोहन चौधरी और कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे पुलिस बल के साथ मुहल्ले में ही स्थिति कैश खा के मैरिज हाल पहुंचे।
यहां पैमाइश के बाद करीब एक करोड़ की कीमत से बने उसके मैरिज हाल को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कैश खा सपा मुखिया अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते है। एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका की ओर से कई बार अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया गया था। अमल न होने पर कार्रवाई की गई।
कैश खां पर मंदिर की जमीन पर भी कब्जा का आरोप
कैश खां पर मैरिज हाल के ठीक सामने मंदिर की जमीन पर भी कब्जा करने का आरोप है। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने करीब 10 दिन पूर्व डीएम से मुलाकात कर इस मामले में कारवाई की मांग की थी।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026