Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. ताजमहल के साथ-साथ साहित्य के लिए प्रसिद्ध ऐतिहासिक आगरा में साहित्यकारों का नया अड्डा खुल गया है। यह शानदार काम किया है निखिल पब्लिशर्स ने। वैसे तो उन्होंने इसका नाम दिया है निखिल बुक कैफे लेकिन है यह साहित्यकारों का अड्डा। यहां से आप साहित्यिक और गैर साहित्यिक पुस्तकें ले सकते हैं, पढ़ सकते हैं, पुस्तकों का विमोचन कर सकते हैं। पता है- प्रथम तल, भावना मल्टीप्लेक्स, कारगिल चौराहा, आगरा।
निखिल बुक कैफे का शुभारंभ सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. शशि सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर पुस्तकों का संग्रह सहित्य सृजन की प्रेरणा देगा।

निखिल बुक कैफे में साहित्यकारों द्वारा समय-समय पर साहित्यिक व काव्य गोष्ठियां आयोजित की जा सकेंगी। साहित्य प्रेमी यहां पुस्तक पढ़ और खरीदना चाहें तो खरीद सकते हैं। साहित्यप्रेमियों के लिए चाय-काफी की भी व्यवस्था है। इस प्रकार यह कैफे साहित्यकारों का एक प्रमुख ठिकाना बनेगा।

निखिल पब्लिशर्स के एमएम शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कैफे बड़े-बड़े शहरों में होते हैं, आगरा में पहली बार इस प्रकार का प्रयास किया गया है। इस कैफे में आगरा के साहित्यकारों और कवियों की सौ से अधिक किताबें प्रदर्शित हैं।

इस मौके पर डॉ. राजेंद्र मिलन, आचार्य यादराम वर्मा कविकिंकर, डॉ. पायल सक्सेना, डॉ. विजय सक्सेना, डॉ. सुषमा सिंह, शीलेंद्र वशिष्ठ, विनय बंसल, इतिहासकार राजकिशोर राजे, डॉ. शशि गुप्ता, डॉ. गीता यादुवेंदु, आदर्श नंदन गुप्त, कुमार ललित, भावना वरदान, शरद गुप्ता, यशोधरा यादव यशो, डॉ. रमा रश्मि, मंजू यादव, राम अवतार शर्मा सहित अनेक साहित्यकार, कवि आदि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत इशिका शर्मा, नीरज शर्मा, निखिल शर्मा ने किया।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- आगरा के पिनाहट में दहशत: खेत पर चारा लेने जा रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, हालत गंभीर - September 19, 2026
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026