मुंबई (अनिल बेदाग) : रूबिकॉन रिसर्च लिमिटेड ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (“सेबी”) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (“डीआरएचपी”) फाइल किया है। रूबिकॉन रिसर्च एक फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन कंपनी है, जो केंद्रित रिसर्च और डेवलपमेंट के माध्यम से इनोवेशन द्वारा संचालित है। इसमें विशेष उत्पादों और दवा-डिवाइस संयोजन उत्पादों के बढ़ते पोर्टफोलियो के साथ रेगुलेटेड बाजारों और विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका को लक्षित किया गया है।
समकक्ष समूह (एफ एंड एस और कंपनी द्वारा मूल्यांकन की गई छह सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों में से) के आधार पर रूबिकॉन रिसर्च एकमात्र भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी है जिसका पूरा ध्यान रेगुलेटेड बाजारों पर है। (स्रोत: एफ एंड एस रिपोर्ट)।
कंपनी की इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग में ₹ 5,000 मिलियन तक का ताज़ा इश्यू और प्रमोटर सेलिंग शेयरधारक, जनरल अटलांटिक सिंगापुर आरआर पीटीई लिमिटेड द्वारा ₹ 5,850 मिलियन तक की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। नए इश्यू ऑफर से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग कंपनी सभी या कुछ बकाया उधारों के पूर्व भुगतान या निर्धारित पुनर्भुगतान, अज्ञात अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के माध्यम से इनआर्गनिक विकास को फाइनेंस करने पर कर सकती है।
ऑफर फॉर सेल से प्राप्त आय बिक्री शेयरधारक, जनरल अटलांटिक सिंगापुर आरआर पीटीई लिमिटेड को प्राप्त होगी।
-up18News
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026