Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना कमलानगर में भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता ने भाजपा के पुरुष नेता के खिलाफ First Information contents (प्रथम सूचना तथ्य) दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुझे दबोच लिया और जबरदस्ती करने लगा। पुलिस ने भा.दं.सं की धारा 354, 452, 504, 506 में अभियोग दर्ज कर लिया है।
यह घटना पिछले दो दिन से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच चर्चा में है। पहले कहा गया था कि दोनों में समझौता करा दिया गया है। इसके एक दिन बाद ही महिला नेता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इससे माहौल गर्मा गया है। नेताओं पर कोई जवाब नहीं सूझ रहा है।
क्या लिखा है रिपोर्ट में
“दिनांक 29.04.2024 को गंगेगौरी पार्क के सामने कार्यालय पर कार्यालय प्रभारी के रूप में मुझे दायित्व दिया था। बल्केश्वर मण्डल भाजपा कार्यालय पर चुनावी बैठक चल रही थी, जिसमे बल्केश्वर मण्डल के कई पदाधिकारी मौजूद थे। मैं अपने घर चाय बनाने गयी। मैं अपने घर पहुंची ही थी तभी बल्केश्वर मण्डल अध्यक्ष गिर्राज बंसल पीछे से मेरे घर में घुस आये। मुझे दबोच लिया। मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। मैं डर के मारे घबरा गयी।”
“किसी तरह गिर्राज के चुंगल से मैंने अपने आप को धक्का देकर छुड़ाया। डर के मारे मेरी आवाज नहीं निकल पायी। जब मैंने डण्डा उठा लिया तो गिर्राज बंसल गाली गलौज करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।”
“मैं बहुत डर गयी थी। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। जिसको मैं अपना भाई मानती थी उस इन्सान ने मेरे साथ बलात्कार करने की कोशिश की। लोक-लाज की वजह से मैं चुप हो गयी थी। गिर्राज बंसल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत कर मुझे न्याय दिलवाने की कृपा करें।”
यहां क्लिक कर अभी फ्री गिफ्ट लें
- आजम खान की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार: ईडी (ED) की अर्जेंट याचिका खारिज, कल होगी सुनवाई - November 18, 2026
- फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, यूपी सरकार की याचिका खारिज - November 18, 2026
- योगी सरकार ने जारी की वर्ष 2027 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची: होली, दीपावली और प्रमुख पर्वों का ब्योरा जारी - November 18, 2026