पीड़ितों को नगर निगम से मुआवजा दिलाया जाएगाः डा.जी एस धर्मेश
आगरा, 16 जून। सोनानगर, खेरिया मोड़ पर नगर निगम द्वारा तोड़े गये घरों के स्लैप के विरोध में पीड़ित लोगों द्वारा आज रविवार को सुबह केवीनगर, सोनानगर पुलिया पर जाम लगा दिया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, इंस्पेक्टर शाहगंज मयफोर्स के वहां पहुंच गये। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। तभी क्षेत्रीय विधायक डा. जीएस धर्मेश आ गये। उन्होंने पुलिस से कहा कि निगम की कार्रवाई से शांति व्यवस्था की समस्या पैदा हुई है। इसलिये इस मामले में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाए। साथ ही उन्होंने पीड़ितों से कहा कि उनको नगर निगम से मुआवजा दिलाया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि शनिवार को नगर निगम द्वारा सोनानगर के घरों के स्लैप बेरहमी से तोड़ डाले। वहां के निवासियों की एक नहीं सुनी। न ही उन्हें पहले से कोई सूचना दी गयी। यहां के निवासियों के स्लैप भी बेरहमी से तोड़े गये। लोगों के घरों में घुसने के लिये भी रास्ता नहीं छोड़ा गया था। इसको लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। रविवार को सुबह ही पीड़ितों ने अर्जुननगर रोड को जाम कर दिया। इसके पश्चात वाहन इधर-उधर से निकलने लगे।
पीड़ितों का कहना था कि उनके घरों के स्लैप गलत तोड़े गये हैं। उनके निकलने के लिये रास्ता तक नहीं छोड़ा है। जनता का कहना था कि उनके स्लैप अब नगर निगम ही बनवाये। साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। पुलिस के समझाने पर वे मान गये। इसके बाद मौका मुआयना कराया गया। जिसमें कई घरों से तो निकलने का रास्ता तक नहीं छोड़ा गया है। इसके बाद विधायक डा. धर्मेश ने कहा कि सोमवार को तो अवकाश है। मंगलवार को एक ज्ञापन जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को दिया जाएगा।
क्षेत्रीय लोगों से उन्होंने कहा कि नये सिरे से ज्ञापन तैयार कराया जाए। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिये कि नगर निगम द्वारा रैंप तोड़े जाने के कारण शांति व्यवस्था की समस्या पैदा हुई है। इसलिये मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विधायक के साथ क्षेत्रीय पार्षद इंद्रपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमेंद्र शर्मा, नवीन चौपड़ा, संजय चीनू, संजय पाराशर, भाजपा नेता पंकज शर्मा, एकेदीक्षित , ललित चाहरआदि मौजूद रहे।
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026
- यूपी के सिद्धार्थनगर में 59 साल पुरानी मस्जिद-मदरसे के कथित अवैध हिस्से पर चला बुलडोजर, पुलिस और सपाइयों के बीच हुई गहमा-गहमी, 9 हजार वर्गफीट जमीन कराई गई मुक्त - August 18, 2026
- भाजपा ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया ऐलान, विनोद तावड़े को मिली यूपी की जिम्मेदारी - August 18, 2026