- केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने मास्टर चंदगीराम अखाड़े में दिया सम्मान
- आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज से स्नातक करने वाली सोनिका चाहरवाटी के ग्राम मुरकिया में कर चुकी हैं अपने प्रतिद्वंद्वी को चित्त
Live Story Time
New Delhi/Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. कुश्ती के सरताज रहे मास्टर चंदगीराम का अखाड़ा आज भी सिविल लाइंस नई दिल्ली में प्रतिभाओं को तराशने का कार्य कर रहा है। उनकी बेटी सोनिका कालीरमन एक ख्याति प्राप्त रेसलर हैं और उनको पहली महिला हिंद केसरी होने का गौरव प्राप्त है। उनका सम्मान चन्दगी राम अखाड़े में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा किया गया। यह सम्मान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह की तरफ से उनके प्रतिनिधि राष्ट्रीय प्रवक्ता कवि पवन आगरी ने प्रदान किया। उनके साथ सोनू छौंकर और दिवाकर खिरवार भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने बताया कि सोनिका कालीरमन इस समय अमेरिका से अपने 3 माह के प्रवास पर भारत आई हुई हैं। उन्होंने पहली बार महिला हिंद केसरी का खिताब जीता और वो चर्चित बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। इसके अलावा 2003 में वो सेंट जॉन्स कॉलेज डिग्री कॉलेज आगरा से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया और आगरा जिले के चाहरवाटी के ग्राम मुरकिया में उन्होंने कुश्ती लड़कर उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को चित्त किया था।
उनको अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के चलते फिल्मों से भी काफी प्रस्ताव आए किंतु उन्होंने अपने पिता मास्टर चंदगीराम की विरासत को आगे बढ़ाने का ही निर्णय लिया है। उनके भाई जगदीश कालीरमन जो कि मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं वो भी अपनी बहन का पूरा सहयोग करते हैं।
एक्शन मोड में योगी सरकार, ताबड़तोड़ “ऑपरेशन लंगड़ा” से अपराधियों और लैंड माफियाओं में मचा हड़कंप
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026