Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र बाह के भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों का सम्मान समारोह देवता मैरिज होम बाह में किया गया। नवनिर्वाचित सांसद राजकुमार चाहर ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का पुष्पवर्षा व पटका पहनाकर जोशीला स्वागत किया।
सांसद राजकुमार चाहर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में जिस कार्यकर्ता को कोई भी कोई दायित्व मिलता है उसे वह अपनी समग्र ऊर्जा के साथ निभाता है। हमारी पार्टी का कार्यकर्ता केवल सम्मान का भूखा है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। इसलिए वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। खासकर ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने अपने परिश्रम के बल पर सींच कर पार्टी को इतना बड़ा रूप दिया है।
बाह की सम्मानित जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत ने मुझे दूसरी बार सांसद चुना। उनका जीवन भर ऋणी रहूंगा और उनके मान सम्मान तथा बेहतरी के लिए चौबीस घंटे तत्पर रहूंगा।

जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे लोगों के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा का स्वरूप इतना बड़ा हुआ है।
लोकसभा प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि आज हम जैसे कार्यकर्ताओं को खोज कर जो सम्मान दिया जा रहा है इसका मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं। गुप्ता ने कहा इस चुनाव से हमने बहुत कुछ सीखने को मिला।

सम्मान समारोह मे गिर्राज सिंह कुशवाह ,लोकसभा प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, नितिन वर्मा, सुग्रीव चौहान, चौधरी कृष्णपाल सिंह, कप्तान सिंह वर्मा, पंकजा शर्मा, जिलामंत्री मानवेंद्र राठौड़, मंडल अध्यक्ष, शिवकुमार शर्मा, रविन्द्र भदौरिया, सतीश परिहार, रामबरन कुशवाह, महेश कठेरिया, नीलम शुक्ला, चेयरमैन पिनाहट रामरती देवी, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026