पीड़िता ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी, जांच के बाद ही होगा मुकदमा :थाना प्रभारी
आगरा। भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान के पोतों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि राजा चौधरी, कुणाल चौधरी के घर में घुसे, मारपीट की। महिला से अभद्रता कर पत्थर फेंकें। इस मामले में दयालबाग के बहादुरपुर में रहने वाली शीला देवी ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी हे।
उन्होंने बताया-9 जून की रात लगभग 12 बजे वे अपने घर पर थीं। घर पर उनके बेटे, बहुएं और पोते-पोतियां थे। इनके घर के पास ही पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह का पोता राजा चौधरी का फॉर्म हाउस हैं।
जहां वो घोड़े पालता है। रात में राजा चौधरी अपने साथियों के साथ शीला देवी के घर के बाहर अपने घोड़े दौड़ा रहा था। सभी मिलकर हल्ला मचा रहे थे। शीला देवी के बेटे जॉनी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस पर विवाद बढ़ा।
राजा चौधरी ने फोन कर अपने 50-60 साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर शीला देवी के घर के बाहर फायरिंग की। दिव्यांश चौधरी पिछले लगभग 2 महीने से एक मामले में फरार चल रहा है। अवैध हथियारों के साथ शीला देवी के घर में घुस आए। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। बहू के कपड़े फाड़ दिए। घर में रखा सामान तोड़ दिया। चारपाई पर बड़े पत्थर फेंके। बाइक तोड़ दी।
शीला देवी का आरोप है कि सभी ने पुलिस के सामने भी फायरिंग की। पुलिस के सामने ही गालियां भी दे रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। शिकायत के साथ वे लोग थाना न्यू आगरा पहुंचे थे, जहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। फिर उन्होंने पुलिस को वीडियो दिखाए। फिलहाल उनकी तहरीर ले गई है।
थाना न्यू आगरा इंस्पेक्टर अजय सिंह का कहना है कि शीला देवी की तहरीर स्वीकार कर ली गई है। जांच कराई जाएगी। उसके बाद मुकदमा दर्ज होगा। राजा चौधरी की तरफ से शीला देवी के परिवार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
- रामपुर में जुड़वां बहनों के फिंगरप्रिंट और रेटिना मिले एक समान, बायोमीट्रिक सिस्टम फेल होने पर डीएम ने ऐसे सुलझाई समस्या - September 23, 2026
- आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पहचान पत्र मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गिरफ्तार - September 23, 2026
- आगरा के कागारौल में चोरों का दुस्साहस: एक ही रात में दो घरों से एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी की चोरी, गांव में मचा हड़कंप - September 23, 2026