आगरा: उबेर, ओला,व अन्य कैब को बुक कर वाहन चोरी एवं लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के चार सदस्यों को थाना फतेहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल आपको बताते चले कि फतेहाबाद थाना क्षेत्र में 15 जनवरी को चार युवकों द्वारा दिल्ली से आगरा के लिए एक कैब को बुक किया गया था। कैब को आगरा आने के बाद चारों युवको ने ड्राइवर के साथ मारपीट की, और कैब लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटनाक्रम के खुलासे में लगी थाना फतेहाबाद पुलिस को शनिवार को सफलता मिल गई।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सोनम कुमार का कहना है कि चारों अभियुक्त बेहद शातिर और पेशेवर लुटेरे हैं। जो कई लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए लुटेरों के नाम आर्यन शुक्ला, राजा, आशीष और जीतू है। जबकि गैंग का मुख्य साथी एवं गैंग का सरगना भूरा इस समय फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी है।
फिलहाल इस घटनाक्रम में चारों लुटेरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है और पुलिस का मानना है कि इस गैंग के सदस्यों के जेल जाने के बाद लूट की वारदातों पर अंकुश लग सकेगा .
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ’सपा और शिक्षा नदी के दो छोर, जो कभी नहीं मिलते’: शिक्षक मतदाता संवाद में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी - October 12, 2026
- दिन में पिता करता था रेकी, रात में बेटा करता था चोरी: गोरखपुर में 65 लाख रुपए के जेवर और नकदी के साथ दोनों गिरफ्तार - October 12, 2026
- लखनऊ: गोमती नदी के घैला पुल पर जीजा-साली के नदी में कूदने से हड़कंप, गोताखोरों और SDRF की टीम तलाश में जुटी - October 12, 2026