प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़ रैली में कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं। भारत की पहचान, भारत का महात्म दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखता है, इसका ये परिचय है। दुनिया देख रही है कि जनता- जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए पर है। लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। मोदी की गारंटी का मतलब सीएए कानून। मोदी की गारंटी पूरी दुनिया देख रही है। अब सीएए कानून को कोई खत्म नहीं कर सकता।
लालगंज में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है। कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे। इन शरणार्थियों पर वहां तो जुल्म हुआ ही, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में डूबी यहां की सरकारों व उनके साथियों ने भी इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं रखी।
मोदी ने 370 की दीवार गिराई
कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने देश को 7 दशक तक सांप्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था। मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। मोदी ने 370 की दीवार गिराई। पहले चुनाव आते थे तो हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले अनेक चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए। सपा-कांग्रेस, दल दो हैं लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं, ये तुष्टिकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं।
-एजेंसी
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026