केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की बीजेपी सरकार को पिछले 10 साल में संविधान बदलने का बहुमत हासिल था.
समाचार एजेंसी एएनआई से ‘अब की बार 400 पार’ के नारे पर अमित शाह ने कहा, “संविधान बदलने का बहुमत हमारे पास 10 साल से है. आप क्या समझते हैं राहुल बाबा एंड कंपनी कुछ बोलेगी और देश मान लेगा?”
“देश ने ही हमें बहुमत दिया है. देश की जनता को मालूम है कि मोदी जी के पास 10 साल से संविधान बदलने का बहुमत है.”
अमित शाह ने कहा, “हमें 400 सीट ज़रूर चाहिए क्योंकि हमें देश की राजनीति में स्थिरता लेकर आना चाहते हैं. देश की सीमा को सुरक्षित रखना है और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है.”
“बहुमत के दुरुपयोग का इतिहास कांग्रेस का है. इंदिरा के समय में कांग्रेस ने बहुमत का दुरुपयोग किया. आर्टिकल बदल दिए और इमरजेंसी लगा दी. किसी भी कारण के बिना 1.25 लाख लोगों को जेल में डाल दिया.”
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल 400 पार के नारे को लेकर बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई मौकों पर आरोप लगाया है कि बीजेपी 400 सीटें इसलिए जीतना चाहती है क्योंकि उसे संविधान बदलना है और आरक्षण ख़त्म करना है.
-एजेंसी
- ‘ये लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं, पहले P का मतलब पिछड़ा बताया, फिर P का मतलब पंडित, एक दिन देखना P को पाकिस्तान बता देंगे’: CM योगी - August 21, 2026
- Agra News: 12 नवंबर को होगा श्री श्याम तीज महोत्सव भव्य श्याम अखाड़े में गूंजेगा बाबा श्याम का संकीर्तन, इत्र-पुष्प वर्षा से सजेगा श्याम दरबार - August 21, 2026
- बृजभूषण सिंह का योग बाबा रामदेव पर तीखा तंज, बोले-आंदोलन की बात करने वाले मैदान में आएं, लोग भूले नहीं हैं पुराना वाकया कि सलवार-सूट पहन कैसे भागे थे? - August 21, 2026