आगरा: दक्षिण कोरिया के सियोल शहर के मेट्रोपोलिटन काउंसिल के सदस्यों ने गुरुवार को यहां नगर निगम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पंद्रह सदस्यीय दल दोपहर लगभग 12 बजे नगर निगम में पहुंचा। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने उनका स्वागत किया।
नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में बैठक में कोरिया के प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से शहर में पानी की आपूर्ति के बारे में जानकारी हासिल की। अपर आयुक्त ने बताया कि नगर की जनसंख्या करीब 20 लाख है जिसमें से लगभग 16 लाख की आबादी को गंगा और यमुना का पानी उपलब्ध कराया जाता है। शेष आबादी के लिए वाटर वर्क्स और पेयजल नेटवर्क बनाया जा रहा है।
कोरिया के प्रतिनिधियों ने भी अपने शहर में पानी की सप्लाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वहां भी रिवर वॉटर ही जनता को सप्लाई किया जाता है। बैठक के अंत में नगर निगम के अधिकारियों ने विदेशी मेहमानों को ताजमहल की प्रतिकृति भेंट दी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ताजमहल का दीदार करने के लिए रवाना हो गया।
- आगरा में गूंजी शहनाइयां: 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, हरि बोल ट्रस्ट ने आयोजित किया भव्य सामूहिक विवाह समारोह - January 30, 2026
- प्रयागराज घमासान: क्या माघी पूर्णिमा पर झुकेंगे अधिकारी? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रखीं चार कड़ी शर्तें - January 30, 2026
- UP की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल: देर रात 6 पीसीएस अफसरों के तबादले, अनूप मिश्रा बने मथुरा मंदिर परिसर के प्रभारी - January 30, 2026