आगरा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामेश्वरनाथ महादेव, मनसा देवी, गोकुलपुरा का पौष पत्री भंडारा सोमवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित हुआ। प्रातः बाबा का विधिवत शृंगार, पूजन, अभिषेक, भजन एवं हवन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा एवं रामेश्वर शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
दोपहर में नाद प्रसादी के बाद ब्राह्मण भोजन कराया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर बाबा रामेश्वरनाथ महादेव का आशीर्वाद लिया। आयोजन में श्रद्धालुओं एवं सहयोगीजनों ने सेवा और सहभागिता कर भंडारे को सफल बनाया।
आयोजक नितिन अग्रवाल ने कहा कि रामेश्वरनाथ महादेव का पौष पत्री भंडारा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, आस्था और आपसी सहयोग की परंपरा है। बाबा की कृपा से प्रतिवर्ष श्रद्धालुजन मिलकर इस आयोजन को सफल बनाते हैं। भक्तों की सेवा करना और उन्हें प्रसादी कराना सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाभावीजनों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन के मुख्य कर्ता के रूप में प्रतिवर्ष जितेंद्र कुमार अग्रवाल एवं नितिन कुमार अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर सभी ने बाबा रामेश्वरनाथ महादेव से समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026