आगरा: शहर के सबसे बड़े व्यवसायिक स्थल संजय प्लेस में फायर स्टेशन के सामने एक कपड़ा गोदाम में आज गुरुवार की सायं आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सामने ही फायर स्टेशन होने से तुरंत ही दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। करीब चालीस मिनट के अथक प्रयास से न केवल उन्होंने आग पर काबू पा लिया बल्कि उसे आसपास की दुकानों में फैलने से रोक दिया। आग लगने के कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका। इस अग्निकांड से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
थाना हरीपर्वत क्षेत्र में स्थित संजय प्लेस में जीजी नर्सिंग होम के पास प्रथम तल पर कपड़ों के गोदाम में सायं करीब साढ़े चार बजे आग लगी। आग लगते ही बिल्डिंग में भगदड़ मच गई। नीचे से लोग चिल्लाने लगे। वहां काम कर रहे लोग बाहर भागे। गोदाम के आस-पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्राहकों, कर्मचारियों समेत गोदाम में मौजूद लोगों को मौके से बाहर निकाल दिया गया। आने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया।
सूचना पर सामने से फायर सर्विस मैन आ गए। आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सीएफओ भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं।
एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि यह आग संजय प्लेस फायर स्टेशन के सामने एच आर ट्रेडर्स के गोदाम में लगी। यह गोदाम पुरानी विजय नगर कॉलोनी में अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में रहने वाले राजीव अग्रवाल पुत्र लखमी चंद अग्रवाल का है। तीस से चालीस मिनट के बीच आग पर काबू पा लिया गया।
- रुचि वीरा के साथ मतभेदों के बीच सपा विधायक कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक पद से अचानक दिया इस्तीफा, जानें संसदीय राजनीति में क्या है इस पद की अहमियत - June 30, 2026
- सीएम योगी ने किया पश्चिमी यूपी के पहले डिजिटल युद्ध स्मारक ‘त्रिशूल’ का उद्घाटन, कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ पर बना अनोखा म्यूजियम - June 30, 2026
- Agra News: दयालबाग-पोईया घाट पैंटून पुल को हटाने का काम शुरू, 3-4 दिन में बंद होगा रास्ता - June 30, 2026