कुशवाह, शाक्य, सैनी एवं मौर्य समाज में खासा प्रभाव है महान दल का
पीएस गार्डन रोहता आगरा में आयोजित जनसभा में की गई घोषणा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. कुशवाह, शाक्य, सैनी एवं मौर्य समाज में खासा प्रभाव रखने वाले महान दल ने रविवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को समर्थन की घोषणा कर दी।
रोहता स्थित पीएस गार्डन में महान दल द्वारा आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर का महान दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। प्रभारी चंद्रकिशन मौर्य ने कहा कि किसानों से लेकर वंचितों और पिछड़ों के हित में कार्य करने वाले भाजपा सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर को राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने समर्थन देने का निर्णय लिया है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा में महान दल के कार्यकर्ता, राजकुमार चाहर को जिताने के लिए आह्वान करेंगे।
त्यागी समाज की चालीसी ने फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के बारे में लिया बड़ा फैसला
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि महान दल का साथ मिलने से हमारा कारवां मजबूत हुआ है। केशव देव मौर्य, गरीबों और समाजहित में जिस भूमिका का निर्वहन करते हैं, हम उनके मिशन को पूरा करने का कार्य करेंगे। भाजपा समेत समस्त सहयोगी दल मिलकर फतेहपुर सीकरी में इतिहास लिखने जा रहे हैं।
इस मौके पर विष्णु कुशवाह, गजेंद्र शाक्य, चोब सिंह, यतेंद्र कुशवाह, लक्ष्मण कुशवाह, अंगद कुशवाह आदि मौजूद रहे।
- Agra News: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी और शिक्षिका का दर्द; पति पर होटल में बुलाकर चाकू से वार करने और जलती सिगरेट से दागने का गंभीर आरोप - August 30, 2026
- आगरा में लायंस क्लब आकाश का भव्य सावन महोत्सव: राधा-कृष्ण को झूला झुलाकर और पूर्व अध्यक्षों के सम्मान के साथ मनाया गया हरियाली तीज उत्सव - August 30, 2026
- Agra News: सिकंदरा थाना क्षेत्र एक मकान में लगी भीषण आग: जिंदा जलकर रिटायर्ड शिक्षक की दर्दनाक मौत; इलाके में शोक की लहर - August 30, 2026