कोलंबिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस मंगलवार को घुसी और कई प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ्तार किया गया. कोलंबिया के स्टूडेंट रेडियो स्टेशन ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को ले जाने के लिए न्यूयॉर्क पुलिस की बस यूनिवर्सिटी कैंपस से कुछ दूर 116वीं स्ट्रीट एंड ब्रॉडवे पर पहुंची है.
यूएस टीवी नेटवर्क पर प्रसारित किए जा रहे फुटेज में दिखाया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी जिनमें से कइयों ने कोलंबिया-ब्रांड वाले स्वेटशर्ट और अन्य तरह के कपड़े पहने हुए हैं वो इन बसों में घुस रहे हैं. अब तक ये पता नहीं है कि कितने छात्रों की गिरफ्तारी हुई है.
सीएनएन को एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि न्यूयॉर्क पुलिस ने आज के ऑपरेशन में आंसू गैस का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि फ्लैश बैंग ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है. अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में मंगलवार की रात न्यूयॉर्क पुलिस दाखिल हुई है.
गिरफ़्तार छात्रों का प्रदर्शनकारियों ने ऐसे बढ़ाया हौसला
जब गिरफ्तार किए गए छात्रों के हाथों को बांधकर बसों तक ले जाया जा रहा था, तो बड़ी संख्या में बाक़ी प्रदर्शनकारी इन छात्रों का हौसला बढ़ाते देखे गए. एक व्यक्ति ने कहा कि इन गिरफ्तारियों से पूरा शहर शर्मसार हुआ है. गाजा में इसराइल के हमलों के विरोध में अमेरिका की कई यूनिवर्सिटी में बीते दिनों से प्रदर्शन चल रहे हैं.
-एजेंसी
- रामनाम में डूबी ताजनगरी: मोरारी बापू ने समझाई ‘मानस ऋषि पंचमी’ की महिमा, बोले— “भोजन कम करो और भजन ज्यादा करो” - September 17, 2026
- Agra News: भारतीय मजदूर संघ ने विश्वकर्मा जयंती को मनाया ‘राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’, श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों पर दिया गया जोर - September 17, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: छह बार के मंत्री और वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामाश्रय कुशवाहा ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन - September 17, 2026