स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने एक अदालत की ओर से उनकी पत्नी के ख़िलाफ़ प्रारंभिक जाँच शुरू करने के बाद अपनी पब्लिक ड्यूटीज़ को फिलहाल रोक दिया है. इस दौरान वह ये विचार करेंगे कि उन्हें पद पर बने रहना चाहिए या रुक जाना चाहिए.
पीएम पेद्रो सांचेज़ ने एक बयान में कहा कि उन्हें जल्द से जल्द ये फ़ैसला करने की ज़रूरत है कि “क्या मुझे सरकार का नेतृत्व करना जारी रखना चाहिए ये सम्मानित पद छोड़ देना चाहिए.”
अदालत ने कहा कि वह बेगोना गोमेज़ के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई कर रही है.
पीएम सांचेज़ ने कहा कि उनकी पत्नी न्यायालय में अपने सम्मान और काम का बचाव करेंगी.
बेगोना गोमेज़ के ख़िलाफ़ शिकायत भ्रष्टाचार विरोधी कैंपेनर मानोस लिम्पियास ने की थी, जिन्होंने हालिया सालों में कई हाई प्रोफ़ाइल अदालती मुक़दमों में हिस्सा लिया है.
स्पेन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह अपने भविष्य को लेकर किया गया निर्णय 29 मई को मीडिया के सामने रखेंगे.
एक्स पर लिखे एक लंबे बयान में सांचेज़ ने शिकायत की कि उन्हें और उनकी पत्नी को राजनीतिक और निजी तौर पर कमज़ोर करने के इरादे से महीनों से “उत्पीड़न की रणनीति” अपनाई जा रही है.
अदालत ने बेगोना गोमेज़ पर लगे आरोपों की विस्तृत जानकारी नहीं दी है.
-एजेंसी
- संसद में युवाओं के भविष्य पर चर्चा क्यों नहीं? विपक्षी सांसदों के साथ स्पीकर से मिले राहुल गांधी, कहा—छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं - July 21, 2026
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: फतेहाबाद-बाह मार्ग पर कैंटर और कार की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत - July 21, 2026
- भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी का 125वां स्थापना वर्ष: मथुरा चौरासी से होगा ‘तीर्थ सुरक्षा महामहोत्सव’ का आगाज - July 21, 2026