मैनपुरी । यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रविवार को बरनाहल क्षेत्र में नुक्कड़ सभा में कहा कि समाजवादी पार्टी ही केवल विकास करती है। जिले में सपा ने ही विकास कराया है। भाजपा के पास गिनाने लायक कोई काम नहीं है। भाजपा केवल धर्म के नाम पर वोट मांग रही है। मतदाता वादे पूरे कराना चाहता है। भाजपा कोई भी वादा पूरा नहीं कर सकी है।
रविवार को बरनाहल क्षेत्र के गांव मीठेपुर, आजमपुर, कसौली में पहुंची सपा प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा, किसान, मजदूर सभी लोग परेशान हैं। आम जनता महंगाई से जूझ रही है। केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। आय तो दोगुनी नहीं हुई लेकिन किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार जाति और धर्म के नाम पर समाज बांटने का काम कर रही है। खुले में घूम रहे गोवंश के कारण किसान रात भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर है। भाजपा सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है। पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, शैलेंद्र सिंह, आरएस यादव, रघुराज सिंह, रामनारायन बाथम मौजूद रहे।
-एजेंसी
- सिंगापुर के वैश्विक मंच पर गूंजा ‘आगरा’: महापौर हेमलता दिवाकर ने विश्व के सामने रखा शहर का विकास मॉडल - June 13, 2026
- सपा की नई चुनावी कवायद: आगरा में अखिलेश यादव का ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम, स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगी रणनीति - June 13, 2026
- Agra News: वर्दी की हनक पर भारी पड़ी जनता की शिकायत, विजय नगर और मिढ़ाकुर चौकी प्रभारियों पर गिरी गाज - June 13, 2026