प्रयागराज। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की।
दसवीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। बागपत बड़ौत के विष्णु चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। अमरोहा की काजल सिंह ने दूसरे स्थान पर रही हैं। सीतापुर की कशिश मौर्य भी दूसरे नंबर पर हैं।
हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और इंटरमीडिएट का 82.60%
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभी अधिकारियों और छायाकार मित्रों का स्वागत। यह रिजल्ट कई मायनों में महत्वपूर्ण है। 12 दिन में मूल्यांकन हुआ है और 19 दिन में रिजल्ट दिया जा रहा है। हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और इंटरमीडिएट का 82.60% है। 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम में शामिल छात्र यहां दिए गए लिंक पर सिर्फ रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। 12वीं परीक्षा में 25 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
12वीं में कुल 82.60 % फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस बार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया है। 12वीं की परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। 12वीं परीक्षा में शामिल छात्र यहां दिए गए लिंक पर रोल नंबर दर्ज कर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। पिछली बार 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था।
– एजेंसी
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026