पाकिस्तान के कराची में जापानी नागरिकों की कार पर आत्मघाती हमला हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस हमले में दो हमलावर मारे गए हैं और अन्य दो लोग घायल हुए हैं. ये हमला शुक्रवार सुबह हुआ है. पुलिस के अनुसार जापानी नागरिक कार से कहीं जा रहे थे.
मीडिया से डीआईजी अज़फर माहेसर ने कहा कि हमलावर ने जापानी नागरिकों की कार के पास खुद को उड़ा लिया लेकिन कार कुछ दूरी पर थी, इस वजह से जापानी नागरिक सुरक्षित रहे. पुलिस का कहना है कि शायद ये हमला चीनी नागरिकों को निशाना बनाने के लिए किया गया था.
पुलिस अजफर महसर के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर पैदल आए थे. पुलिस ने आतंकवादियों के पास से छह हथगोले, एक एसएमजी और तीन मैगजीन बरामद की हैं. हमलावरों के पास बैग में पेट्रोल की दो बोतलें भी थीं. सभी सामान हमलावरों के पास एक बैग में थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा गार्डों की गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया जबकि दूसरा आतंकवादी वैन के पास आया और खुद को उड़ा लिया.
एसएसपी मलीर तारिक मस्तोई ने पुष्टि की कि यह एक आत्मघाती हमला था. उन्होंने कहा कि आतंकवादी के शरीर पर एक आत्मघाती जैकेट और एक ग्रेनेड बंधा हुआ था. उन्होंने बताया कि बम निरोधक टीम हमले वाली जगह पर पहुंच रही है.
-एजेंसी
- लखनऊ में युवती को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी - September 16, 2026
- लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार के बोनट पर युवती को घसीटने का मामला; ‘यश’ बनकर धोखा दे रहा था आरोपी शाहनवाज, पुलिस तलाश में जुटी - September 16, 2026
- मशहूर जोड़ी योगेश रावत और YogKansha के फैंस को मिला खास तोहफा, नेहा कक्कड़ की आवाज़ में रिलीज हुआ नया म्यूजिक वीडियो ‘Naa Pushde’ - September 16, 2026