Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. लोकसभा चुनाव 2024 में निर्वाचन कर्मचारी अनेकानेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जिला स्तर पर इन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते निर्वाचन कर्मचारी वेलफेयर समिति उत्तर प्रदेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजा है।
निर्वाचन कर्मचारी वेलफेयर समिति की मांगें
- समस्त जनपदों में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को समस्त चुनाव सामग्री जैसे:- टैबलेट ,स्टेशनरी, बैग, आईडी कार्ड आदि प्रदान कराई जाए।
- बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का मानदेय क्रमश: 12000 एवं 24000 वार्षिक कराया जाए।
- बीएलओ यात्रा भत्ता ₹2800 वार्षिक व मोबाइल डाटा भत्ता ₹2000 वार्षिक की दर से दिया जाए।
- सभी बीएलओ व सुपरवाइजर कार्मिकों को सार्वजनिक अवकाश के दिन निर्वाचन कार्य के एवज प्रतिकर अवकाश की व्यवस्था पूर्व की भांति की जाए।
- पति-पत्नी दोनों में से किसी एक की ही चुनावी ड्यूटी लगाए जाने का प्रावधान।
- निर्वाचन कर्मचारियों की निर्वाचन कार्य के दौरान आकस्मिक दुर्घटना होने पर उचित मुआवजा देने की व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन पर अजय सिकरवार (अध्यक्ष), मानवेंद्र सिंह तोमर (महामंत्री), अजय सिंह (कोषाध्यक्ष), रघुकुल रमन आनंद (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अजय प्रकाश सिंह (उपाध्यक्ष), संजय कुमार सिंह (संगठन मंत्री), सुनील कुमार (संयुक्त मंत्री), सुमित भारद्वाज (मीडिया प्रभारी), दुर्गेश सारस्वत (प्रचार मंत्री), नीरज वरुण (प्रदेश प्रभारी), अरुण राजपूत (मंत्री) के हस्ताक्षर हैं।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में साइबर ठगों का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: 4 वारदातों में 55 लाख पार; कर्नल से लेकर शिक्षिका तक बने शिकार - March 26, 2026
- भक्ति के रंग में रंगी ताजनगरी: महाष्टमी पर निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा; 80 झांकियों ने मोह लिया मन - March 26, 2026
- Agra News: पिनाहट पुलिस की बड़ी कामयाबी, महिला से कुंडल और जेवरात छीनने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलास जारी - March 26, 2026