महीनों की चर्चा के बाद महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने मंगलवार को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में 48 सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले का एलान कर दिया है.
सीट शेयरिंग फॉर्मूले के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) 21 सीटों पर और एनसीपी (शरद पवार) 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा शरद पवार, उद्धव ठाकरे और राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सहित कई नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. राज्य में 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे.
चुनाव में महाविकास अघाड़ी के सामने बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी का गठबंधन है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सत्यम शिवम सुंदरम के साथ साझा की भगवान शिव-पार्वती की तस्वीर: सोनिया-राजीव के रिश्ते पर टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पोस्ट से राहुल ने दिया जवाब - November 19, 2026
- आगरा के ताज प्रेस क्लब में अंदरूनी कलह से गरमाया माहौल: केयरटेकर विवाद पर दो खेमों में बंटे सदस्य, मर्यादा तार-तार - November 19, 2026
- आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में संपत्ति विवाद बना खूनी संघर्ष: सगे भाइयों के झगड़े में सेंटर टेबल का कांच तोड़कर गर्दन पर किया जानलेवा हमला - November 18, 2026