Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर का पार्षद वीरेंद्र राजपूत ने जोरदार स्वागत किया। बुलडोजर से पुष्पवर्षा की। रजत मुकुट और 101 मीटर लम्बा साफा पहनाया। इस साफा में उपस्थित सभी लोगों ने हाथ लगाया।
स्वागत के लिए सांसद राजकुमार चाहर ने आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अबाध गति के साथ दौड़ रहा है। भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाया जा रहा है। देश के लिए मोदी और यूपी के लिए योगी का होना जरूरी है।
इस अवसर पर आशीष रावत, लखन चौधरी, विजय राठौर, तेजेन्द्र लोधी, नरेश राजपूत, इंजीनियर शूरवीर चाहर, बीएल वर्मा, जयंत सिंह, प्रमोद चाहर, अनिल चाहर आदि मौजूद थे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026